Star Masti Group

Please Visit Our Web Site
.
GURUTVA JYOTISH
A Part of  GURUTVA KARYALAY
Monthly Astrology Magazines
.
You Can Read In Monthly Rashi Phal, Panchang, Festivle Deatail, Auspicious Yog, Astrology, Numerology, Vastu, Mantra, Yantra, Tantra, Easy Remedy Etc, Related Article,
Non Profitable Publication  by Public Intrest Call us : 91+9338213418, 91+9238328785
Ad By : SWASTIK SOFTECH INDIA
GURUTVA JYOTISH
Monthly Astrology Magazines
New
New
New
A Part of  GURUTVA KARYALAY
Non Profitable Publication by Public Intrest
Call: 91+9338213418, 91+9238328785
Showing posts with label Jokes. Show all posts
Showing posts with label Jokes. Show all posts

Tuesday, December 18, 2012

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:16

 Hindi Jokes, Hasi ke Hasgulle:bhag-16, Part:16
एक खूबसूरत लड़की बस में यात्रा कर रही थी। उसके पास ही कॉलेज के कुछ लड़के खड़े थे। लड़की के चेहरे पर पाउडर लगा होने के कारण एक लड़के ने कहा, ''आजकल डीडीटी पाउडर का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है।''
''डीडीटी पाउडर लगाने के बावजूद भी मच्छर पीछा नहीं छोड़ते।'' लड़की ने फौरन जवाब दिया।
----------------------------------------
एक अनपढ़ ग्रामीण शहर की बड़ी-बड़ी इमारतों को देखते हुए सामने से आ रही एक महिला से टकरा गया। महिला ने कहा, ''आय एम सॉरी।''
ग्रामीण ने समझा कि महिला ने अपने साड़ी के बारे में उसे कुछ बता रही है, इसलिए उसे अपने कपड़ों के बारे में भी कुछ कहना चाहिए। इस पर उसने कहा, ''आय एम धोती।''
----------------------------------------
एक व्यक्ति ने अपने शराबी मित्र से पूछा, ''तेरे चेहरे पर ये सूजन क्यो हैं?''
शराबी, ''क्या बताऊं यार, कल रात को जब मैं पीकर घर पहुंचा तो घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे। मुझे अंदर चोरों के होने की आशंका हुई तो मैं घर में घुसकर चोरों को ललकारकर कहा, ''हिम्मत है तो सामने आकर मुकाबला करो। दूसरे ही क्षण एक जोरदार घूंसा मेरे मुंह पर लगा और मैं दरवाजे के बाहर जाकर गिरा।''
मित्र, ''फिर क्या हुआ?''
शराबी, ''गिरते ही नशा दूर हो गया और पता चला कि मैं एक मुक्केबाज आदमी के घर के सामने गिरा पड़ा हूं।''
----------------------------------------
एक आदमी हाथ में साइकिल पकड़े भाग रहा था। दूसरे आदमी ने उससे कहा, ''अरे भाई साईकल पर क्यों नहीं बैठ जाते?''
''अभी फुर्सत नहीं है, मुझे जल्दी जाना है।'' भागते हुए उस आदमी ने जवाब दिया।
----------------------------------------
एक आदमी रेलगाड़ी से यात्रा कर रहा था, तभी टिकट चेकर आ गया और उसने टिकट मांगा। आदमी ने जवाब दिया, ''टिकट नहीं है।''
टिकट चेकर, ''कहां जाना है?''
यात्री, ''जहां पर श्रीराम का जन्म हुआ था।''
टिकट चेकर, ''अब चलो मेरे साथ।''
यात्री, ''कहां?''
टिकट चेकर, ''वहीं, जहां पर श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।''
----------------------------------------
एक महिला अपनी नई नवेली बहू को पड़ोसन से बातें करते देख अपने पास बुला कर समझाने लगी, ''देखो बहू जिस औरत से तुम बात कर रही थीं, वह एक नंबर की झूठी औरत है। दिन भर में हजारों झूठ बोलती है तुम्हें वह कुछ भी कहे तो उसकी किसी बात पर विश्वास मत करना। वैसे तुमसे वह क्या कह रही थी।''
''वह बोल रही थी कि तुम्हारी सास बहुत अच्छी है।'' बहू ने सास को बताया।

Friday, June 3, 2011

चुटकुले

चुटकुले

बूढ़ा:साईकिल चला रहा था आगे से जा रही लड़की पे साईकिल गिरा देता है
लड़की :कम से कम घंटी नहीं मार सकते थे
बूढ़ा :मेने तो पूरी साईकिल मार दी अभी भी घंटी बाकि है


एक दोस्त दुसरे दोस्त को : आज कल तू बड़ा दुखी रहता है क्या बात है
दोस्त : जब भी शादी में जाता हु सभी बुढ़िया कोहनी मार के बोलती है अब
           तेरी बारी है
दो दिन बाद
पहला दोस्त : यार आज खुश है क्या हुआ
दोस्त :  मुझे कोई अब तंग नहीं करता
पहला दोस्त : क्यों
दोस्त: जब कभी अफ़सोस करने जाता हु तो में भी कोहनी मार के बोल्देता हु
         अब तेरी बारी है

     
एक गायिकी प्रतियोगिता में  एक बूढ़ा गाने के लिए स्टेज में जाता है
बूढ़ा : जैसे ही गाने को शुरू होता है वैसे ही उसके दांत गिर गए
  दांत को लगा कर फिर से गाना शुरू किया फिर दांत गिर गए

एक  आदमी परेशान होकर : ओ ताऊ केसीट ही बदल ता रहे गा या
                                        गाये  गा भी

Saturday, May 21, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:15


 Hindi Jokes, Hasi ke Hasgulle:bhag-15, Part:15

पति (पत्नी से), ''मैंने आज शाम को एक दोस्त को खाने पर बुलाया है। आधे घंटे में आता होगा।''
''क्या बात कर रहे हो? सुबह कामवाली नहीं आई तो घर भी साफ नहीं हो सका। खाने में परसों का बैगन का भरता और तंदूर की रोटियां हैं और आधे घंटे में कुछ नहीं हो सकता है।'' पत्नी ने गुस्से में कहा।
पति, ''हां-हां, जानता हूं। बेवकूफ वह है जो शादी करने पर आमादा है। मैं चाहता हं कि वह देख ले कि शादी के बाद क्या होता है।''

लड़का, ''क्या आप के पास वाली सीट खाली है?''
लड़की, ''हां, अगर आप इस पर बैठेंगे तो मेरी वाली सीट भी खाली हो जाएगी।''

पहली औरत, ''मेरा कुत्ता बहुत बुद्धिमान है। सुबह-सुबह मेरे लिए अपने मुंह में अखबार दबा कर लाता है।''
दूसरी औरत, ''हां-हां पता है।''
पहली औरत, ''तुम्हें कैसे पता?''
दूसरी औरत, ''मेरे कुत्ते ने बताया।''

बीमार पत्नी ने दुखी होते हुए पति से कहा, ''तुम सात जन्म तक मेरा साथ दोगे न?''
''अरे तुम्हें पंडित जी ने नहीं बताया कि यह हमारा सातवां जन्म ही है?'' पति ने कहा।

सुन्दर, ''मेरे पिताजी लोगों के दुख-सुख बांटते रहते हैं।''
रामू, ''बड़े रहम दिल हैं तुम्हारे पिताजी, वह ऐसा कैसे करते हैं?''
सुन्दर, ''मेरे पिताजी पोस्टमैन हैं।''

संता, ''क्या तुम बिना खाए जीवित रह सकते हो?''
बंता, ''नहीं।''
संता, ''लेकिन मैं रह सकता हूं।''
बंता, ''कैसे?''
संता, ''ब्रेक फास्ट करके और कैसे।''

संता और बंता गाना गा रहे थे। जहां संता खड़े हो कर गाना गा रहा था वही बंता शीर्षासन में गाना गाना गा रहा था। तभी वहां से एक आदमी गुजरा और उसने संता सिंह से पूछा ''भाई सिर के बल खड़ा होकर गाना क्या गा रहा है?''
संता, ''अरे बुद्धू इतना भी नहीं समझे मैं साइड ए गा रहा हूं और ये साइड बी।''

संता, ''तुम्हारे लिए क्या महत्वपूर्ण है, पैसा या स्वास्थ्य?''
बंता, ''स्वास्थ्य।''
संता, ''फिर तुम मुझसे अपने उधार पैसे वापस लेने की चिन्ता मत करो।''

संता-, ''मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी बुद्धिमान हो, सुन्दर हो और मीठी बोलने वाली हो।''
बंता, ''लेकिन इतनी महंगाई में तुम तीन पत्नीयों का खर्च कैसे बर्दाश्त करोगे?''

सोनूं, ''मां आज हमारे पड़ोसी ने मुझसे बातें की।''
मां, ''मैंने कहा था न कि अच्छे बच्चों से सभी बातें करते हैं। वैसे क्या कहा उन्होंने?''
सोनू, ''उन्होंने कहा कि फिर हमारे लॉन में आए तो मैं तुम्हारी टांगे तोड़ दूंगा।''

मीनू (मां से), ''मम्मी, आपके सिर में दो सफेद बाल क्यों आ गए हैं?''
मम्मी, ''जो बच्चे अपनी मम्मी को जितना तंग करते हैं, उनकी मम्मी के बाल उतने ही सफेद हो जाते हैं। समझीं?''
मीनूं, ''तभी मैं सोचूं, नानी के सिर के पूरे बाल क्यों सफेद हो गए।''

मां (बेटे से), ''राजू, तुमने पापा की चिट्ठी का जवाब भेज दिया?''
राजू-''नहीं।'
मां, ''क्यों?''
राजू, ''आपने ही तो कहा था कि अपने से बड़ों को कभी भी जवाब नहीं देते।''

बेटा, ''पापा, मुझे मोबाइल चाहिए''
पिता, ''बेटा, मोबाइल जरूरी है या खाना?''
बेटा, ''पापा, मोबाइल जरूरी है।''
पिता, ''वह कैसे?''
बेटा, ''पापा, अगर मोबाइल नहीं होगा तो रेस्टोरेंट से खाना कैसे मंगवाएंगे?''

डॉक्टर (रोगी से), ''तुम इस दुनिया में बस केवल दो-चार घंटे के मेहमान हो। क्या तुम मरने से पहले किसी को देखना चाहते हो?''
रोगी, ''जी हां।''
डॉक्टर, ''किससे?''
रोगी, ''एक अच्छे डॉक्टर से मिलना चाहता हूं।''

संता, ''मेरी पत्नी ने कहा था कि जब आपको छींक आए तो समझना मैंने आपको याद किया है, और आप मेरे पास चले आना।''
बंता, ''तो क्या हुआ? अपनी पत्नी के पास चले जाओ।''
संता, ''लेकिन यार, मेरी पत्नी का तो देहांत हो गया है।''

पति, ''सम्मोहन का अर्थ क्या होता है?''
पत्नी, ''किसी आदमी को अपने प्रभाव में वशीभूत करके उससे मनचाहा काम करा लेने को सम्मोहन कहते हैं।''
पति (हंसते हुए), ''अरे नहीं, उसे तो शादी कहते हैं।''



Saturday, May 14, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:14

Hindi Jokes, Hasi ke Hasgulle:bhag-14, Part:14

पति अपनी अनपढ़ पत्नी को हर घुमाने लाया, इसी बीच वह उसे एक रेस दिखाने ले गया, प्रतियोगितायों को तेजी से दौड़ते हुए देखा तो पत्नी ने पति से पूछा- ये सब इतनी तेज क्यों दौड़ रहे हैं?
पति ट्रौफी की तरफ इशारा करते हुए बोला- ये सब उस कप को जीतने के लिए दौड़ रहे हैं।
पत्नी, ''कप किसे मिलेगा?''
पति, ''जो जीतेगा उसे।''
पत्नी, ''...तो फिर बाकी सब क्यों दौड़ रहे हैं।''

विवाह एक ऐसी संस्था है जहां पुरुष अपनी बैचलर की डिगरी खो देता है और स्त्री मास्टर की डिगरी बिना कुछ किए ले लेती है।

पति पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो रहा था।
जब झगड़ा बहुत ही बढ़ गया तो पति ने अपने गुस्से को काबू में रखते हुए कहा, ''अब तुम एक शब्द भी न कहना वरना मेरे अन्दर जो जानवर बैठा है वह जाग जाएगा।''
उस पर पत्नी ने कहा, ''तुम्हारे अन्दर जो जानवर बैठा है उसे जाग लेने दो। भला चूहे से भी कोई डरता है।''

प्रेमी, ''डियर, मिनी स्कर्ट का क्या फायदा है?''
प्रेमिका, ''मिनी स्कर्ट के कारण कभी संकट पड़ने पर लड़की तेजी से भाग सकती है।''
प्रेमी, ''और संकट मिनी स्कर्ट के कारण कभी भी आ सकता है।''

किसी आदमी ने अपने एक मित्र को दावत दी।
सारा खाना वही खा गया। घर वाले भूखे रह गये।
5 साल का बिल्लू तो भूख के मारे रो पड़ा।
उसकी माँ ने कहा, ''बेटा मेहमान को जाने दो, सारे मिलकर रोयेगे, तुम अकेले क्यों रोते हो?''

अंकिता के एक गुरु ने अपने शिष्य से, ''तुम किस ताल के विषय में अधिक जानते हो?''
शिष्य ने फौरन उत्तर दिया, ''हड़ताल के विषय में।''

एक शराबी (दूसरे से), ''यार मेरे पास पैसे होते तो सारी दुनिया खरीद लेता।''
दूसरा शराबी, ''जब मैं तुमको दुनिया बेचूंगा ही नहीं तो तू खरीदेगा क्या?''

बुरका पहने एक महिला सड़क पर आराम से जा रही थी, उसे सुनिल नामक एक युवा लड़के ने छेड़ते हुए यह गाना गुनगुनाया ÷÷अरे रास्ता रास्ता देखो, आंख जिससे लड़ी है।''
वह महिला, जब दो कदम आगे बढ़ी तो तब उस युवक ने फिर कहा- ÷÷अरे रास्ता, रास्ता देखो, आंख जिससे लड़ी है।''
अचानक उस महिला ने अपना बुरका अपने चेहरे पर से हटा दिया और बोली, ''अरे आँख जिससे लड़ी है, वो तेरे बाप से भी बड़ी है।'' दरअसल वह एक बूढ़ी महिला थी।

एक साहब अपने पड़ोसी से लड़ रहे थे।
''तुमने वास्तव में मेरी सास का चेहरा मेरे कुत्ते से मिलता जुलता बताया था।''
पड़ोसी बोला, ''हां कहा था, जो जी में आये कर लो।''
वह साहब गरज कर बोले- ''बाहर निकल कर आओ। मैं अपने कुत्ते का अपमान सह नहीं सकता।''

एक युवती एक बड़े आफिस में पहुंची, उस ने वहां मैनेजर के केबिन के बाहर बैठे चपरासी से कहा, ''क्या मैनेजर साहब मिल सकते हैं?''
''जी जरूर,'' चपरासी ने हँसते हुए कहा, ''आप जैसी खूबसूरत युवतियों से मिलने को तो मैनेजर साहब हर वक्त तैयार रहते हैं।''
''ठीक है ठीक है, जा कर कह दो कि बाहर उनकी बीवी इंतजार कर रही हैं।'' युवती ने कड़क कर कहा।

एक अंग्रेज ने अफ्रीका की एक कबायली लड़की को पांच डालर का लालच देकर एक रात उसके साथ गुजार ली तो कबायली सरदार का मारे गुस्से के बुरा हाल हो गया। उसने अंग्रेज को एक पेड़ से बंधवा कर पचास कोड़े लगवाये। फिर उसने कहा, ''तुम कम्बख्त सफेद फार्म लोग जहां भी जाते हो चीजों का मूल्य बढ़ा देते हों''

वर्कशाप में एक महिला ढीले ढाले कपड़े पहनकर आयी तो ऑपरेटर ने कहा, ''देवी वर्कशाप में ढीले-ढ़ाले कपड़े पहनकर न आया कीजिये मशीन में फंस जाने का डर है।''
''महाशय'' महिला बोली, ''अगर मैं चुस्त कपड़े पहन कर आयी तो मशीन में दूसरे लोगों के फंस जाने का डर रहेगा।''

एक मिस्त्री डॉक्टर के पास चोट दिखाकर ड्रेसिंग करवाने गया। कम्पाउण्डर ने पूछा ''चोट कैसे लग गई।'' मिस्त्री ने उत्तर दिया, ''मैं एक दो मंजिला इमारत पर सीढ़ी लगाकर मरम्मत कर रहा था, सामने ही एक हसीन लड़की नहा रही थी कि अचानक सीढ़ी गिर पड़ी और मुझे चोट लग गई।''
नौजवान कम्पाउण्डर ने रूचि लेते हुए कहा, ''हाय उसी समय सीढ़ी का गिरना था।''
मिस्त्री ने कहा, ''जनाब अगर एक ही सीढ़ी पर पचास-पचास आदमी खड़े हो तो सीढ़ी गिरेगी नहीं तो क्या होगा।''

एक सिनेमा के गेट कीपर के दाँत में सख्त दर्द हुआ, वह दौड़ा हुआ डॉक्टर के पास गया, और बोला, ''डॉक्टर साहब मेरे दांत में दर्द हो रहा है।''
डॉक्टर ने पूछा, ''कौन से दांत में?''
गेटकीपर ने उत्तर दिया, ''नीचे की बालकोनी में, सामने लाइन में दूसरे नम्बर पर।''

अमेरिका के स्टेशन पर रेल चलने के लिए तैयार थी। गार्ड ने एक यात्री से कहा जो प्लेटफार्म पर खड़ा था, ''जल्दी कीजिए श्रीमान, गाड़ी छूटने वाली है।''
''अच्छा मैं जरा अपनी बेटी को प्यार कर लँू।''
गार्ड, ''ओह यह काम मैं किये देता हूं, आप अन्दर जाकर बैठे।''


Monday, May 9, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:13

Hindi Jokes, Hasi ke Hasgulle:bhag-13, Part:13

सलमा ने अपने शौहर से कहा, ''आज क्लब में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिस में हर महिला को अपने साथ एकएक फालतू चीज लानी है।''
''मजेदार प्रतियोगिता है, पर तुम क्या ले जा रही हो?'' शौहर की उत्सुकता की कोई सीमा न थी।
''अभी तक तो कुछ समझ नहीं आया पर मैं सोचती हूं कि तुम साथ चलते तो अच्छा रहता,'' सलमा ने मासूमियत से कहा।

रवि जब घर आया तो उस की बीवी रो-रो कर उस से कहने लगी, ''आज तुम्हारी माँ ने मेरी वेइज्जती की है।''
रवि (आश्चर्य से), ''ऐसा कैसे हो सकता है? वह तो छुट्टियां मनाने विदेश गई हैं।''
बीवी (रोते हुए), ''वह तो मुझे भी पता है लेकिन आज सुबह तुम्हारे नाम उन का एक खत आया था जिसे मैंने चुपके से खोल कर पढ़ लिया। उस में अंत में लिखा था, '' जब तुम यह खत पढ़ लो तो इसे मेरे बेटे को भी दिखा देना''

फैक्ट्री का मालिक एक मजदूर को डांट रहा था।
''तुम अव्वल दर्जे के कामचोर हो। मुझे पता है, तुम उन लोगों में से हो, जो शाम को भोंपू बजते ही काम छोड़कर चल पड़ते हैं।''
मजदूर, ''जी नहीं काम छोड़कर मैं करीब एक घंटे तक भोपूं बजने का इंतजार करता हूं।''

सुशील ने एक कहानी प्रतियोगिता में भाग लिया, जिस में शर्त थी कि कहानी छोटी से छोटी हो और उसे में धर्म, लिंग, अनिश्चिता और रहस्य की बातंें जरूर हों.
सभी प्रतियोगितायों ने एक से दो पेज की कहानियां लिखीं।
सोहन ने सिर्फ एक वाक्य में कहानी लिखी जो इस तरह थी, ''हे भगवान, मेरी बीवी बच्चे को जन्म देने वाली है''
परीक्षक ने कहानी देखते हुए सुशील से कहा, ÷÷तुम्हारी में धर्म (हे भगवान), लिंग (मेरी बीवी) और अनिश्चितता (बच्चे को जन्म देने वाली है, बेटा होगा या बेटी) तो हैं लेकिन रहस्य कहां है?''
सुशील, ''यही तो रहस्य है सर कि बच्चे का बाप कौन है?''

राकेश ने एक मित्र को डिनर पर बुलाया। मित्र को डिनर सर्व करने के लिए सुरेश अपनी पत्नी को डालिंग, डियर, स्वीटहार्ट, हनी आदि नामों से पुकार रहा था।
इस पर उस के मित्र ने कहा, '''यार, शादी के इतने सालों बाद भी तुम दोनों में इतना प्यार है कि तुम उसे इतने साने नामें से बुलाते हो?''
राकेश, ''यार, सच तो यह है कि उस का असली नाम तो मैं शादी के 1 साल बाद ही भूल गया था''

मरीज डॉक्टर से, ''डाक्टर साहब, पिछले हफ्ते मेरी बीवी ने एक बच्चे को जन्म दिया था।
वह पहले की तरह सामान्य कब हो पाएगी।''
डॉक्टर, ''जब आप का बच्चा कॉलेज जाने लगेगा।''

एक आदमी खिलौनों की दुकान में बार्बी डौल खरीदने गया। शो विंडो की तरफ इशारा करते हुए आदमी ने पूछा, ''यह बार्बी डौल कितने की है?''
सेल्समैन, ''हमारे पास बहुत सी बार्बी हैं, जैसे बार्बी शेपिंग जाते हुए, बार्बी जिम में, बार्बी समुंदर के किनारे, बार्बी नाइट क्लब में। इन में से प्रत्येक की कीमत 3 सौ रुपए है. और यह है तलाकशुदा बार्बी जिस की कीमत है 5 हजार रुपए। आप को कौन सी चाहिए?''
आदमी आश्चर्य से, ''तलाकशुदा बार्बी का दाम इतना ज्यादा क्यों है?''
सेल्समैन, ''सीधी सी बात है, तलाकशुदा बार्बी अपने साथ अपने पति का घर, फर्नीचर, गाड़ी और बहुत सा सामान भी तो लाएगी.

मनचले प्रेमी से परेशान हो कर प्रेमिका ने उसे पत्र में लिखा, मुझे तुम से शादी नहीं करनी है। तुम मेरा फोटो और अंगूठी डाक द्वारा वापस भेज दो।
जवाब में प्रेमी ने 10 लड़कियों के फोटो और 10 अंगूठियां भेजते हुए लिखा। ÷अपना फोटो व अंगूठी पहचान कर ले लेना बाकी वापस भेज देना, असुविधा के लिए खेद है।'

एक मित्र दूसरे से, ''शादी से पहले मैं ने कभी नहीं जाना कि असली खुशी क्या है?''
दूसरा मित्र, ''अच्छा, क्या अब तुम्हें असली खुशी मिल गई?''
पहला मित्र, ''नहीं, अब तक बहुत देर हो चुकी है।''


Monday, May 2, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:12

Hindi Jokes, Hasi ke Hasgulle:bhag-12, Part:12
एक बार अम्मा जी तेज चलने वाली गाड़ी (शताब्दी एक्सप्रेस) में बैठ गईं।
टिकट चेकर ने उनसे कहा, ''अम्मा, आपका टिकट धीमी गाड़ी (पैसेंजर ट्रैन) का है, तेज गाड़ी में कैसे बैठ गईं।''
''इसमें मेरी क्या गलती'' अम्मा ने गुस्से से कहा.
''जाकर अपने ड्राइवर से कहो कि गाड़ी धीमी चलाये।''

2 मुर्गो की बातचीत, ''आजकल तुम सुबह बांग क्यों नही देते?
बहुत आलसी हो गए हो।''
''अरे, नहीं मित्र, आलसी तो मेरा मालिक है। वह घड़ी में अलार्म ही नहीं लगाता। नतीजा यह होता है कि मेरी आंख ही नहीं खुलती।''

''मुझे आश्चर्य होता है कि अधिकांश स्त्रियां अपने रूप पर ज्यादा ध्यान क्यों देती हैं?''
''क्योंकि वे जानती हैं कि मर्द बेवकूफ भले ही हों, पर आंखें वे खुली ही रखते हैं।''

''मोनू डार्लिंग, जब तुम पूरा मुंह खोलकर हंसती हो तो ऐसा लगता है मानो तुम्हारे मुंह में गुलाब का फूल रखा हो और''
''हाय, और भी कह डालो।''
''और उस पर सैकड़ों मक्खियां भिनभिना रही हों।''

प्रेमी, ''डार्लिंग। क्या सचमुच पहला पुरुष हूं जिसे तुमने प्यार किया है?''
प्रेमिका, ''बेशक, मगर मेरी समझ में यह बात नहीं आती कि सभी पुरुष इसी प्रकार के सवाल क्यों करते हैं।''

ग्राहक, ''यह डिब्बा कैसे खुलेगा?''
दुकानदार, ''चिंता न करो।'' इसे खोलने का तरीका डिब्बे के अंदर है।

पत्नी बोली, ''आप रात को अक्सर बहुत देर से आते हैं। मुझे बहुत टेन्शन होने लगती है।टेन्शन के मारे नींद ही नहीं आती। आगे से आपको अगर देर से आना हो तो पड़ोसी के यहां फोन करके बता देना। मैं सुबह पूछ लूंगी।''

पहला मित्र दूसरे से, ''मित्र, तुम्हारे चेहरे पर ये चोट के निशान कैसे हैं?''
दूसरा, ''हुआ ये कि मैं पिछले कुछ दिनों से कमजोरी महसूस कर रहा था। डॉक्टरों ने मुझे टॉनिक दिया और कहा इससे भरपूर शत्त्ि आ जाएगी। वह दवाई गलती से मेरी बीबी पी गई।''

''घर तो अच्छा है लेकिन पास ही रेलवे लाइन है। दिन रात रेलगाड़ी की आवाज से परेशानी होगी।''
दलाल बोला, ''एकाध महीने में आपको आदत पड़ जाएगी।''
''ठीक है, हम एकाध महीने के बाद आ जाएंगें।''

एक वृद्ध पति-पत्नी फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए गए।
उन्हें देख कर जज ने सोचा कि इस उम्र में इनका तलाक न हो तो अच्छा है।
अतः उन्होंने मैरिज काउंसलर के पास भेज दिया।
काउंसलर ने उन की गृहस्थी बचाने की बहुत कोशिश की मगर वे राजी नहीं हुए।
तब काउंसलर ने पति से पूछा, ''आप की उम्र 95 वर्ष और आप की पत्नी की 93 वर्ष हैै। आप ने 72 वर्ष एकसाथ गुजारे हैं फिर अब अलग क्यों होना चाहते हैं।''
पति ने जवाब दिया, ''हम दोनों पिछले 46 सालों से अलग होना चाहते थे मगर हम ने सोचा कि हमें इंतजार करना चाहिए क्योंकि बच्चों के जीते जी हम ऐसा नहीं करना चाहते थे।''

एक महिला ने अपनी सहेली से कहा, ''मेरे पति 10 साल पहले मुझ से झगड़ कर अलग रहने लगे''
''पर तुम्हारे दोनों बच्चों की उम्र तो 10 साल से काफी कम है,'' सहेली ने हैरानी से कहा।
''हां,'' उस महिला ने र्माते सकुचाते हुए कहा, ''बीच-बीच में उन्हें अपनी गलती का एहसास होता था और माफी मांगने चले आते थे।''

सीने में दर्द की किायत होने पर एक व्यक्ति को अस्पताल में भरती कराया गया, बेड पर लेटे हुए उस ने अपनी पत्नी से कहा- ''अब मैं कुछ बनूं या न बनूं कवि तो जरूर बन जाऊंगा.''
''वह कैसे?'' पत्नी ने व्याकुलता से पति से पूछा।
''कल टीवी पर एक कवि कह रहा था कि कवि बनने के लिए सीने में दर्द का होना जरूरी है,'' उस व्यक्ति ने उत्तर दिया।



Thursday, April 28, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:11

Hindi Jokes Hasi ke Has Gulle Post By Kamini modi,

चपरासी, साहब, ÷÷आपके लंगोटिया दोस्त का फोन आया था।''
साहब, ''तुमने कैसे जाना कि वह मेरा लंगोटिया दोस्त ही है?''
चपरासी, ''साहब उसने कहा था कि जरा देखो तो ऑफिस में वह बेवकूफ आया है या नहीं?''

''क्यों भाई, यह कुत्ता किसका है?''
''पुलिस का।''
''लगता तो नहीं है।''
''कैसे लगेगा श्रीमान, यह गुप्तचर विभाग में है।''

सिपाही, ''तुम्हारे पास बत्ती नहीं है और रात को आठ बजे तुम बिना बत्ती के लौटोगे।''
साइकिल वाला, ''तो बत्ती का चालान उस समय होना चाहिए, अभी क्यों?''
सिपाही, ''मुझे क्या गरज पड़ी है कि आठ बजे तक मैं तुम्हारी प्रतीक्षा करूं।''

एक शराबी एयरपोर्ट के बाहर खड़ा था। एक वर्दीधारी युवक उधर से गुजरा।
''अबे!' शराबी बोला, ''एक टैक्सी ले आओ।''
''अंधे हो क्या?'' युवक क्रोधित स्वर में बोला, ''मैं पायलट हूं, टैक्सी ड्राइवर नहीं।''
''तो नाराज क्यों होते हो भाई, एक हवाई जहाज ही ले आओ।'' शराबी बोला।

मीना ने अपने सहेली से पति की शिकायत करते हुए कहा, ÷÷मैं अपने पति की आवारगी से तंग आ गई हूं।''
''क्या हुआ?'' सहेली ने पूछा।
''कल रात मैंने उन्हें एक लड़की के साथ सिनेमा हॉल में प्रवेश करते हुए देखा।''
''तुमने उसे रंगे हाथों क्यों नहीं पकड़ लिया?'' सहेली ने हमदर्दी दिखाते हुए पूछा।
''मैं उस समय खुद अपने एक मित्र के साथ फिल्म देख रही थी।'' मीना ने जवाब दिया।

एक आदमी ने अपने होने वाले दामाद से प्रश्न किया, ÷÷शराब पीते हो?''
''पहले बताइए यह प्रश्न है या निमंत्रण?'' दमाद बोला।

न्यायाधीश (चोर से), ''मालिक के होते हुए आपने चोरी कैसे की?''
चोर (शर्माते हुए), ''हुजूर! आप सीखकर क्या करेंगे?''

रंजना, ''मम्मी, मुझे दूसरे स्कूल में भर्ती करा दो। ''
मम्मी, ''क्यों बेटी?''
रंजना, ''हमारे सामाजिक विज्ञान के अध्यापक को कुछ नहीं आता।''
मम्मी, ''तुमको कैसे पता चला?''
रंजना, ''कल वे मुझसे ही पूछ रहे थे महाराणा प्रताप कौन थे?''

अमीरचन्द्र रेलवे स्टेन पर खड़े थे।
एकाएक उन्होंने अपनी जेब में किसी का हाथ महसूस किया।
''ये क्या कर रहे हो?'' वे हाथ डालने वाले से बोले.
''जरा माचिस ले रहा था।'' उसने जवाब दिया।
''माचिस मुझसे नहीं मांग सकते थे?'' अमीरचन्द्र नाराज+ होकर बोले।
''मैं अजनबियों से बात नहीं करता।'' उसने जवाब दिया।

एक आदमी ने अपने दोस्त को बड़े उदास स्वर में बताया, ''मेरी बीवी ने मुझे नोटिस दे दिया है कि अगर मैंने शराब नहीं छोड़ी तो वह मुझे छोड़ देगी।''
''कितने अफसोस की बात है।'' दोस्त ने हमदर्दी जताई।
''भली औरत है। मुझे बहुत याद आया करेगी उसकी।''

मालिक गुुस्से में नौकर से बोला, ''मैं एक घंटे से घंटी बजा रहा हूं, तुझे सुनाई नहीं देता।''
''आप मालिक हैं हुजूर, एक घंटा बजा सकते हैं।'' नौकर बोला।


Wednesday, April 27, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:10

Hindi Jokes, Hasi ke Hasgulle,
डॉक्टर मरीज से, ''अब तबीयत कैसी है?''
मरीज, ''अब कुछ पहले से आराम है। बुखार तो टूट गया है बस टांग में दर्द है।''
डॉक्टर, ''घबराओ मत, टांग भी टूट जाएगी।''

दर्शनशास्त्र की कक्षा में प्रोफेसर ने छात्रों से पूछा, ''आपकी नजरों में वास्तविक और निष्ठावान आशावादी कौन है?''
एक छात्र ने उत्तर दिया, ''सर! वह वयक्ति जो वर्षो से गंजा है, फिर भी जेब में कंघा लिए घूमता है।''

अनीता ने अपनी पड़ोसिन शीला से कहा, ''हमारा दामाद तो हजार रुपये की विदाई देने पर भी खु नहीं होता, एक तुम्हारा दामाद है, जो 200 रुपये में ही संतुष्ट हो जाता है.''
''तुम्हें पता नहीं हमारा दामाद डॉक्टर है और उस की फीस इतनी ही है, तुम्हारे दामाद की तरह पुलिस इंस्पेक्टर नहीं जो 1,000 से कम नहीं लेता।'' गीता ने कहा।

एक बूढ़ा व्यक्त्ति एक जनसभा को संबोधित करते हुए नए जमाने के फैशन की आलोचना कर रहा था, ''आजकल की लिपस्टिक मूझे जरा भी पसंद नही, न तो इसका रंग और न ही स्वाद।''

पत्नी ने प्यार से पूछा, ''अगर मैं मर गई तो क्या तुम दूसरी शादी करोगे?''
''इस सवाल का जवाब देना मेरे लिए बहुत कठिन है,'' पति ने कहा,
''क्यों?'' पत्नी ने गुस्से से पूछा।
''क्योंकि अगर मैं हां कहूंगा तो तुम नाराज हो जाओगी और अगर मैंने ना कह दी तो वह नाराज हो जाएगी''

एक युवती ने अपनी सहपाठिका से कहा, ''तुम्हारी गर्दन पर एक अजीब सी चीज है जिसे देख कर डर लगता है।''
''क्या है वह चीज?'' युवती की सहपाठिका ने अपनी गर्दन पर हाथ फिराते हुए पूछा, '' तुम्हारा चेहरा,'' युवती ने मुस्कुरा कर कहा।

रात को 1 बजे पुलिस स्टेन के फोन की घंटी बजी. ड्यूटी पर तैनात अधिकारी ने फोन उठाया तो उधर से कांपती आवाज में किसी ने कहा, ''यहां के वर्किंग वूमंस होस्टल में एक चोर घुस आया है, आप फौरन मदद के लिए आइए।''
''हां-हां, हम सिपाहियों के साथ फौरन आते हैं, पर आप कौन साहब बोल रहे हैं?'' ड्यूटी अफसर ने पूछा।
''जी वही चोर।''

संता (बंता से), ''यदि मैं घर की चौथी मंजिल से कूदकर बच जाऊं, तो इसे तुम क्या कहोगे?''
बंता (संता से), ''महज संयोग।''
संता, ''यदि दोबारा मैं ऐसा करके बच जाऊं तो? मान लो, तीसरी बार भी मैं ऐसा करने में सफल रहा तो?''
बंता, ''तब मुझे पूरा यकीन हो जाएगा कि तुम पहले कभी सर्कस में काम करते होगे।''

एक घायल महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भरती कराया गया, होश आने पर उस ने पूछा, ''मैं कहां हूं?''
''आपरेशन थिएटर में।''
''थिएटर में, फिल्म कब शुरू होगी?'' महिला ने खुशी से कहा।

एक महिला ने आपरेन कराने के बाद बिल देखा तो बड़ी रकम देख कर उसे कुछ गड़-गड़ का अंदेशा हुआ, उस ने डॉक्टर से पूछा, ''डाक्टर, क्या आप ने बिल ठीक से देखा, कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं?''
''नहीं-नहीं, वैसे आप अगले ऑपरेशन के लिए आएंगी तो लेस कर दूंगा।'' डाक्टर ने तसल्ली दी।

एक महिला की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने उसे ऑपरेशन कराने की सलाह दी, सुन कर सुषमा बोली, ''आपरेशन, चार्ज कुछ ज्यादा है क्या?''
''हां, हमारी विशेषज्ञता एंब्राएडरी स्टिचिंग में है,'' डॉक्टर ने फौरन कहा।

नेताजी चुनावी सभा में धुआंधाड़ स्पीच दे रहे थे, बीचबीच में टीवी की तरह ब्रेक ले कर उपभोक्ता वस्तुओं के विज्ञापन भी बोल रहे थे.
यह सुन कर सभा में बैठी एक महिला ने अपने साथ बैठे व्यक्ति से पूछा, ''यह नेताजी को क्या हुआ है, स्पीच के बीचबीच में तेल, साबुन, शैंपू के विज्ञापन क्यों बोल रहे हैं?''
''पार्टी को चलाने व चुनाव लड़ने के लिए नेताजी के पास पैसे नहीं हैं। इस तरह उन्हें कुछ पैसे मिल जाएंगे।''


Monday, April 25, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:9

Hasi ke Hasgulle Hindi Jokes,

क्लीनिक बंद होने के समय पहुंचे मरीज से डॉक्टर ने कहा, ''मैं तुम्हें कल देखूंगा।''
मरीज, ''आप तो मुझे कल देख लेंगे लेकिन कल मैं आपको देख पाऊंगा या नहीं, इसकी मुझे शंका है।''

एक अमीर आदमी ने अपनी बदसूरत बेटी के खूबसूरत प्रेमी से पूछा,
''क्या तुम मेरी बेटी से इतना प्रेम करते हो कि उससे शादी करना चाहते हो?''
''जी, अगर आप मुझे कर्जे के बखेड़े से निकलने का कोई और रास्ता सुझा दे तो मेहरबानी होगी।''

आधी रात में किसी ने दरवाजा खटखटाया, अनीता नींद से जागी।
उसने बिस्तर पर लेटे-लेटे ही पूछा, ''राहुल, क्या दरवाजा तुम खटखटा रहे हो?''
कोई जवाब नहीं आया तो अनीता फिर सो गई। दरवाजा फिर खटका।
अनीता ने फिर पूछा, ''राहुल, तुम मूझे परेशान क्यों कर रहे हो? क्या दरवाजा तुम ही खटखटा रहे हो?''
कोई जवाब नहीं आया, अनीता फिर चुपचाप सो गई।
तीसरी बार दरवाजा फिर खटका, अनीता ने बिस्तर से उठ कर दरवाजा खोला तो देखा कि सामने उसका आलसी पति राहुल खड़ा है।
अनीता ने गुस्सा होते हुये पूछा, ''जब मैं पूछ रही थी तो तुम जवाब क्यों नही दे रहे थे।''
राहुल, ''मैं सिर हिला कर जवाब दे तो रहा था।''

राजेश अपनी बीवी के साथ जुरासिक पार्क फिल्म देखने गया। फिल्म में एक सीन आया जिस में बहुत सारे डायनासोर सामने दर्शकों की ओर भागे आ रहे थे। राजेश जल्दी से अपनी सीट के नीचे छिप गया।
राजेश ने घबराए लहजे में कहा, ''मैं आदमी हूं, मुझ में दिमाग है मूझे यह भी पता है कि यह फिल्म है लेकिन वे सब जानवर हैं, उन्हें क्या पता कि यह फिल्म है।''

एक बच्चे को स्कूल के लिए देर हो रही थी तो भागते-भागते उसने आसमान की ओर ऊपर देखा और कहा, ''गॉड प्लीज हेल्प मी।'' अचानक बच्चे को ठोकर लगी, वह गिर पड़ा उसने दोबारा आसमान की ओर देखा और कहा, ''मदद के लिए कहा था'' ठोकर मारने के लिए नहीं।

एक डॉक्टर अपने मरीजों का ऑपरेशन बेड के नीचे लेटकर करता था तो एक दिन जिज्ञासु रोगी ने डॉक्टर से पूछा, ''आप बेड के नीचे लेटकर ऑपरेशन क्यों करते हैं?''
डॉक्टर, ''भाई मैं डॉक्टर से पहले कार मिस्त्री था।''

दो गप्पी बात कर रहे थे। पहले ने पूछा, ''यार तुम्हारे पास कितने जहाज हैं?''
दूसरा, ''मुझे खुद नही पता है।''
पहला, ''क्या कह रहे हो, तुम कैसे नही जानते?''
दूसरा, ''जब मैं गिनना शुरू करता हूं, गिनते गिनते मुझे नींद आ जाती है।''

एक आदमी अपने बाथरूम में 5 चीजें रखता है एक टूथब्रश, शेविंग क्रीम, रेजर, साबुन और तौलिया।
औरतें आमतौर पर 437 चीजें अपने बाथरूम में इस्तेमाल के लिए रखती हैं उन में से अधिकांश पुरुष पहचान नहीं पाते।

प्रेमी प्रेमिका से, ''देखो तुम मुझसे मीठी-मीठी बातें ना किया करो।''
प्रेमिका, ''भला ऐसा क्यों?''
प्रेमी, ''क्योंकि डॉक्टर ने मुझे कहा है कि आपको शूगर है।''

पहला, ''यार जब मैं सूट पहनकर सब्जी लेने जाता हूं तो दुकानदार मुझे सब्जी महंगी देता है, पर जब मैं मैला कुर्ता-पजामा पहनकर जाता हूं तो सब्जी सस्ती मिल जाती है।''
दूसरा, ''हाथ में एक कटोरा लेकर जाया करो सब्जी मुफ्त में मिल जाएगी।''

''डॉक्टर साहब, जब भी मैं चाय पीती हूं, मेरी बायीं आंख में दर्द होने लगता है।''
''कप में से चम्मच तो निकाल लिया करो।'' डॉक्टर ने जवाब दिया।



Saturday, April 23, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:8

Hindi jokes Part:8

एक फैशनेबल महिला ने एक डिपार्टमेट स्टोर मे ढेर सारी शौपिंग की। पेमेन्ट के लिए केशकाउंटर पर पहुंच कर जब उस ने अपना पर्स खोला तो कैशियर ने देखा कि महिला ने पर्स मे टीवी का रिर्मोट कंट्रोल भी रखा हुआ है। यह देखकर उसे हैरानी हुई और उस ने नम्रतापूर्वक उस महिला से पूछा, ''मैडम, क्या आप अपने टीवी का रिर्मोट कंट्रोल हमेशा अपने साथ रखती है?''
''नहीं,'' महिला ने मुस्कुरा कर जवाब दिया, ''आज मेरे पति ने मेरे साथ शौपिंग पर आने से मना कर दिया तो टीवी का रिर्मोट कंट्रोल अपने साथ लाकर मैं ने अपना बदला चुका लिया।''

सास (बहू से), ''बहू मूझे महाभारत पढ़ने की इच्छा हो रही है।''
क्या महाभारत की पुस्तक ला दोगी।
बहू, ''घर में दिन भर लड़ाई होती रहती है, क्या कोई कसर रह गयी है जो उस महाभारत से जानकारी लेंगी।''

दो महिलायें आपस में बातें कर रही थी।
एक महिला ने पूछा, ''तुम्हारी सास अबला है या सबला?''
दूसरी महिला ने जवाब दिया, ''न तो वह अबला है और न ही सबला, वह तो सिर्फ एक बला है बला।''

बहू (सास से), ''माताजी मैंने आपको कितनी बार कहा है कि अपने सफेद बालों में काली मेंहदी लगाया करें।''
सास, ''अगर बालों को काली मेंहदी से रंगना शुरू कर दिया तो जो लोग मुझे तेरी सास समझ कर महत्व देते है, वह मुझे तेरी बड़ी बहन समझने लगेगें।''

मां (बेटे से), ''क्यों बेटा आजकल बहू हर वक्त हंसती ही रहती हैं। आखिर बात क्या है?''
बेटा, ''बात कुछ नहीं है। असल में कुछ दिन पहले मैंने उससे कह दिया था कि जब तुम हंसती हो तो बिल्कुल माधुरी दीक्षित की तरह लगती हो।''

बहू (सास से), ''प्रेस करते वक्त आपकी नीली साड़ी का पल्लू जल गया।''
सास, ''...तो क्या हुआ, मेरे पास ऐसी साड़ी एक और भी तो है।''
बहू, ''मुझे पता है, इसीलिए मैंने उस साड़ी का पल्लू काटकर जली हुई साड़ी में पैबन्द लगा दिया है।''

बेटा (पापा से), ''जादू वह जो सिर चढ़ कर बोले' मुहाबरे का क्या अर्थ है।
पापा (बेटे से), पापा ने उतर दिया ÷बीबी'

सुनीता के ऊपरी होंठ पर चोट लगी थी। वह अपने पति के साथ डॉक्टर के पास मरहमपट्टी कराने गई। डॉक्टर ने टांके लगाने के 50 रूपए मांगे। मैना के पति ने झट से 100 रूपए निकाल कर डॉक्टर को दे दिया और कहा, ''डॉक्टर साहब, इस के दोनों होंठो में टांके लगा दीजिए।''

''आप अपने कुत्ते की कोई निशानी तो बताएं, हम तभी तो उसे ढूंढ़ पाएंगे।''
पुलिस वाले ने कहा।
''जी, मेरा कुत्ता मुझको देखकर पूंछ हिलाता है।'' महिला ने कहा।

महिला मरीज, ''डॉक्टर साहब, मैं मरने के बाद अपना दिमाग दान में देना चाहती हूं।''
डॉक्टर, ''ठीक है, होगा तो ले लेंगे।''

मरीज, डॉक्टर साहब, ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा।
डॉक्टर, हम कोशिश कर तो रहे हैं।

तुम्हारी सूरत तो बिल्कुल गधे से मिलती है।
''मेरे दोस्त भी ऐसा ही कहते हैं''
क्या?
''यह कि मेरी सूरत बिल्कुल तुमसे मिलती है।''

जज, (महिला गवाह से), ''गवाही से पहले आप एक बात अपने बारे में सच-सच बताइए, आप विवाहित हैं या अविवाहित?''
गवाह, ''जी 3 बार अविवाहित।''



Friday, April 22, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:7

Hindi Jokes Part:7

पति (पत्नी से), ''आज तो मैं छाता ले जाना ही भूल गया।''
पत्नी (पति से), ''पर आपको ये बात पता कब चली?''
पति, ''मुझे पता तब चला, जब बारिश बन्द हुई तो मैंने छाता बंद करने के लिए अपना हाथ ऊपर उठाया।''

पति (पत्नी से), ''सुनो जी, अगर तुम्हारे इसी रफ्तार से सिर के बाल झड़ते रहे तो एक दिन मैं तुम्हें तलाक दे दूंगी। मुझे गंजे लोग बिल्कुल पसंद नहीं है।''
पति (चौंककर), ''अरे! मैं भी कितना बेवकूफ हूं, कुछ अच्छा मांगने के बजाए हे भगवान से हमेशा कहता रहा कि मेरे बाल सही सलामत रहें।''

पत्नी (पति से), ''हाय! मेरे तो करम फूट गए, जो तुम्हारे पल्ले बंधी नहीं तो मुझे तो एक से बढ़कर एक योग्य वर मिल रहे थे।''
पति (दुःखी), ''हां वह सचमुच योग्य थे, जो तुम्हारे फंदे में फंसने से बच गए।''

नेताओं से भरी बस एक गांव में पेड़ से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर पास झोपड़ी से एक वृद्ध किसान आया। फिर उसने एक बड़ी कब्र खोदी और सभी को उसमें दफना दिया।
कुछ दिन बाद उस शहर के मेयर उद्दर से गुजर रहे थे तो दुर्घटनाग्रस्त बस को देखा तो वृद्ध किसान से पूछा, ''क्या सभी लोग मारे गए?''
किसान, ''हां साहब, लेकिन उसमें से कुछ कह रहे थे कि वे जिंदा हैं। आप ही बताइए कहीं नेता भी कभी सच बोलते हैं।''

जज (मुजरिम से), ''क्या यह कार तुमने चोरी की है।''
मुजरिम (जज से), ''नहीं जज साहब, मैेंने कार चोरी नहीं बल्कि मुझे यह मिल गई थी।''
जज, ''मिल गई से तुम्हारा क्या मतलब?''
मुजरिम, ''यह कार मुझे कब्रिस्तान के पास से मिली। मैेंनें सोचा इसका अभागा मालिक तो मर ही गया है क्यों ने इसे मैं अपने पास ही रख लूं।''

प्रिया आए दिन ऑफिस में लेट आती थी। एक दिन बॉस को गुस्सा आ गया। उसने पूछा, ''हद है! आखिर तुम हमेशा लेट क्यों आती हो।''
प्रिया बोली, ''मजबूरी है सर, मेरे पास कोई नौकर नहीं टिकता, इसलिए सारा काम खुद ही करना पड़ता है।''
बॉस ने हमदर्दी से राय दी, ''तो तुम शादी क्यों नहीं कर लेती? आराम का जीवन, न मेहनत न टेंशन।''

डॉक्टर एक बातूनी महिला का चैकअप करने के बाद बोला, ''आपको कोई बीमारी है, केवल की जरूरत है।''
''महिला-लेकिन मेरी जबान तो देखिए।''
डॉक्टर, ''उसे भी आराम की जरूरत है।''

मरीज (डॉक्टर से), ''डॉक्टर साहब, आप पक्के तौर पर कह रहे हैं न कि मुझे जॉन्डिस है?'' वर्ना... मैंने कई ऐसे मामले देखें हैं जहां डॉक्टर ने मरीज का इलाज तो जॉन्डिस का किया था, ''मगर उसकी मौत हुई किसी और बीमारी से।''
डॉक्टर (मरीज से)- अरे नहीं श्रीमान, आप निश्चिंत रहें। जब मैं जॉन्उिस का इलाज करता हूं, तो मौत भी जॉन्डिस से होती है।

तलाक का मुकदमा चल रहा था, ''महिला ने जज से कहा।''
''जज साहब, मैं अपने पति के साथ रोजरोज के झगड़े से तंग आ चुकी हूं।''
लड़ाई झगड़े के बाद मुझे हर बार पति की चोटों को डिटॉल से साफ करना पड़ता है और फिर पट्टी भी करनी पड़ती है।
इस से अच्छा है मुझे अपने पति से तलाक ही दिला दीजिए।''


Thursday, April 21, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:6

Hindi Jokes Part:6

मुम्बई की एक बस में कुछ लोग यात्रा कर रहे थे, जब कण्टेकटर टिकट देने आया तो।
एक साहब ने पैसे निकालते हुए कहा, ''मोहम्मद अली।''
दूसरे ने कहा, ''सेन्ट जोसफ।''
एक देवी जी(औरत) बोली, ''महालक्ष्मी।''
पिछली सीट पर एक ऐसे साहब बैठे हुए थे जो मुम्बई में नये-नये आये थे। जब कण्टेकटर उनके पास आया तो वह बोले ''मेरा नाम हामिद अली है।''

एक साहब ने अपने होने वाले दामाद से पूछा, ''क्या आप शराब पीते हो?''
युवक ने कुछ देर तक सोचने के बाद कहा, ''पहले आप यह बताइये कि यह प्रश्न है या निमन्त्रण?''

एक शराबी अपने घर का ताला खोलने की कोशिश कर रहा था बहुत देर हो गई तो एक राहगीर उसकी सहायता के लिए आया ओर तुरन्त हंसकर कहने लगा, ''अरे भाई तुमने तो इसमें सिगरेट फंसा रखी है,
क्या सिगरेट से ताला खुलता है?''
शराबी ने उत्तर में कहा, ''अगर वाकई यह सिगरेट है तो थोड़ी देर पहले मैंने क्या पिया था? क्योंकि मेरी जेब में एक ही सिगरेट ओर एक ही चाबी थी।''



रात को कब्रिस्तान में एक आदमी कब्र के ऊपर बैठा हुआ था इतने में एक राहगीर उधर से गुजरा और पूछा, ''इतनी रात को कब्रिस्तान मे बैठे हो, तुम्हें डर नहीं लगता?''
''इसमें डरने की क्या बात है कब्र के अंदर गरमी हो रही थी इसलिए उठ कर थोड़ी देर के लिए बाहर बैठ गया।'' उस आदमी ने जवाब दिया।

दो मित्र अपनी, ÷अपनी पत्नियों के स्वभाव का रोना रो रहे थे।
पहले दोस्त ने कहा, ''मेरी पत्नी इतनी झगड़ालू है कि झगड़ा होते ही अपने मायके चली जाती है।''
दूसरे दोस्त ने कहा बड़े खुशनसीब हो दोस्त, ''मेरी पत्नी इतनी निर्दयी है कि जब वह झगड़ा करतीे है तो अपने मायके वालों को यहां ही बुला लेती है।''

रमेश (महेश से), ''यार एक बात बताओं, तुम पति पत्नी इतने खुश कैसे रहते हो?''
महेश (रमेश से), ''यार हम मारो, बचाओं और खुश रहो गेम खेलते हैं।''
रमेश, ''यह कौन सा खेल है?''
महेश, ''अरे बड़ा आसान खेल है। पत्नी किचेन से मुझे बर्तन मारती है और मैं उनसे बचता हूं, बर्तन लगा तो वो खुश होती है, नहीं लगा तो मैं खुश होता हूँ।...''



Monday, April 18, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:5.

Hindi Jokes Part:5


एक लड़का (लड़की से), ''लगता है आप अकेली हैं।''
लड़की (तपाक से), ''नहीं, आपके जीजाजी साथ हैं।''

इण्टरव्यू के वक्त उम्मीदवार से पूछा गया। ''अच्छा विश्व के तीन महान्‌ व्यक्तियों के नाम बताओ।''
नेहरू जी, गांधी जी और साहब। उसने प्रश्न पूछने वाले सज्जन की ओर देखकर पूछा ''आपका नाम।''

''जो लोग बेवकूफ होते हैं, अपना मतलब ठीक से नहीं समझा सकते।'' पहले आदमी ने कहा। ''माफ करना, मैं आपका अभिप्राय समझा नहीं'' दूसरे आदमी ने मुस्कुराकर उत्तर दिया।

होटल में एक जोड़ा हनीमून के लिए ठहरा हुआ था पति देव पत्नी से कह रहे थे, ÷÷मुझे तुम से मोहब्बत है, तुम मेरे दिल की रोशनी हो, मेरी जान की रोशनी हो, मेरी आत्मा की रोशनी हो।''
पास के कमरे से आवाज आई, ''रोशनी बन्द करो, आधी रात हो गई है।''

बाप, हॉस्टल में रहने वाले बेटे का कुशल मंगल पूछने के लिए पहुँचा। उसने कमरे में कदम रखा ही था कि एक सुन्दर लड़की दरवाजे से बाहर निकलकर चली गई। बाप ने बेटे के माथे पर हाथ रखा तो बेटे ने कहा, ÷÷बुखार ने अभी-अभी पीछा छोड़ा है।''
बाप ने तुरन्त कहा, ''हाँ अभी-अभी मैंने उसे दरवाजे से निकलते देखा था।''

÷÷क्या यह सही है हर एक व्यक्ति को मरना है?''
''हां!''
''मैं सोचता हूं जो व्यक्ति सबसे आखिर में मरेगा उसे शमशान कौन ले जायेगा?''

एक बड़ा सा कुत्ता एक छोटे से बच्चे का मुंह और हाथ काटने लगा। बच्चा डर के मारे चीख उठा। उसकी माँ निकली और बोली, ''क्या हुआ कुत्ते ने काटा तो नहीं?''
बच्चे ने भोलेपन से जवाब दिया, ''नहीं, अभी तो चख रहा है।''

एक धनी आदमी एक लड़की से हर कीमत पर विवाह करना चाहता था। उसने लड़की के पिता के सामने प्रस्ताव रखा कि लड़की का विवाह उससे कर दिया जाए तो वह लड़की के वजन के बराबर सोना देगा।
लड़की के पिता ने कहा, ''मुझे कुछ समय दीजिये।''
उन साहब ने पूछा, ''सोचने के लिए?''
लड़की का पिता बोला, ''नहीं, अपनी लड़की का वजन बढ़ाने के लिए।''

प्रेमिका, ''डियर, तुम्हारे पेपर कैसे हुये हैं?''
प्रेमी, ''मेहनत तो मैंने फर्स्ट क्लास की थी, पेपर सेकण्ड क्लास हुये हैं और रिजल्ट थर्ड क्लास रहेगा।''

प्रेमी, ''प्रिय, बस एक चुम्बन।''
प्रेमिकाः, ''बस इतनी सी बात के लिये गिड़गिड़ा रहे हो।''
पे्रमी, ''हाँ, बाकी तो बिन मांगे मिल जायेगा।''

जज, ''तुमने छत तोड़कर चोरी क्यों की?''
चोर, ''इसलिये कि दरवाजे पर पहरेदार बैठा था।''

एक औरत ने दूसरी औरत से कहा, ''मेरे पति किताबें लिखते हैं। उनके लिखे हुए शब्द का मूल्य दो रुपये होता है।''
दूसरी औरत बोली, ''मेरे पति भी लिखते हैं उनके लिखे हुए एक शब्द का मूल्य सैकड़ों और कभी-कभी हजारों रुपए होता है।''
पहली औरत ने आश्चर्य से पूछा, ''आपके पति क्या लिखते हैं।''
दूसरी औरत ने उत्तर दिया, ''चैक!''

लड़की का पिता लड़की से शादी के इच्छुक प्रेमी से बोला, ''मैं नहीं चाहता कि मेरी लड़की अपना सारा जीवन किसी बेवकूफ गधे के साथ काटे।''
प्रेमी तपाक से बोला, ''इसलिये तो मैं आपसे आपकी लड़की का हाथ मांग रहा हूं।''

एक व्यक्ति ने अपने दूध वाले से झल्लाकर कहा, ''तुममें और गाय में केवल यह अन्तर है कि वह शुद्ध दूध देती है और तुम पानी मिलाकर देते हो।''
दूध वाले ने उत्तर दिया, ''नहीं जनाब एक अन्तर और भी है मैं उद्दार देता हूँ गाय उधार नहीं देती।''



Friday, April 8, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस) भागा:३

jokes Part:3
पत्नी ने पति से कहा, ''मेरी तो कोई सन्तान नहीं इसलिए सोचती हूँ कि अपनी सारी जमीन-जायदाद किसी साधु को दान कर दूँ।''
यह सुनकर निराश पति उठकर जाने लगा। पत्नी ने पूछा, ''तुम कहाँ जा रहे हो?''
''साधु बनने।'' पति ने पत्नी को गम्भीरता से उत्तर दिया।

एक महिला अपनी सहेली के पास पहुँची, छोटे बच्चे को देखकर सहेली ने कहा, ''इसकी आंखे बिल्कुल मां जैसी है।''
मां, बोली ''और माथा बाप का।''
बच्चे का बड़ा भाई बोल उठा, ''पतलून बड़े भाई की है।''

बड़ी बहन, ''मैं जब गाना गाती हूं तो तू बाहर क्यो खड़ी रहती है।''
छोटी बहन, ''मैं गाना नहीं गा रही हूं यह बताने के लिए।''

पहला कैदी, ''यहां तुमसे कोई मिलने नहीं आता, क्या तुम्हारा कोई रिश्तेदार नहीं है?''
दूसरा कैदी, ''है तो बहुत सारे मगर सारे रिश्तेदार यहीं जेल में है।''

''डॉक्टर साहब! कोई दवा लिख दीजिए मुन्नी बढ़ती ही नहीं है।''
डॉक्टर साहब ने दवा लिखने की बजाय उपाय लिख दिया, ''मुन्नी का नाम महंगाई रख लो फिर इतना बढ़ेगी कि आप से रोके न रुकेगी।''

बाप, ''बेटा गम न करो, भाग्य में फेल होना लिखा था तो हो गया।''
बेटा, ''तब तो बहुत अच्छा हुआ। यदि मैं मेहनत करता तो सारी मेहनत बेकार जाती।''

बाप ने बेटे से पूछा, ''पंकज, धूप में क्यों खड़े हो?''
पुत्र ने कहा, ''पसीना सुखा रहा हूं।''

बाप, ''मुन्ना, लाओ अखबार पढ़ेंगे।''
पुत्र, ''पापा, अखबार तो मम्मी नें पढ़ लिया।''

सेठ(बेटे से), ''चलो बेटा। बाहर चलकर हवा खा आये।''
बेटा, ''नहीं पिता जी। अभी तो मैंने आईसक्रीम खाई है, वह पिघल जायेगी।''

प्रेमिका, ''यदि दुनियां में औरत न होती तो तुम्हारी पेंट का बटन कौन टांकता?''
प्रेमी, ''अगर दुनिया में औरत न होती तो आदमी को पेंट पहनने की जरूरत ही न होती।''

प्रेमी, ''मैंने तय कर लिया कि आज रात को एक बजे हम शहर छोड़कर भाग जायेंगे।''
प्रेमिका, ''हां।''
प्रेमी, ''तुम उस समय बिल्कुल तैयार रहना।''
प्रेमिका, ''तुम चिन्ता न करो। मेरे पिता जी मेरा सामान बांध रहे हैं।''

शिक्षक, ''कान किस काम आता है?''
मुन्ना, ''सर मेरा कान तो आपके खींचने के काम आता है।''

तीन दोस्त आपस में गप्पे लड़ा रहे थे प्रश्न हुआ कि किसी दिन सोकर उठने पर हमको यह पता चले कि हम लखपति बन गये हैं तो हम क्या करेंगे?
एक ने कहा, ''हम तो सीधे पैरिस जायेंगे और खूब मजे करेंगे।''
दूसरे ने कहा, ''हम किसी लाभप्रद कारोबार में रुपया लगायेंगे।''
तीसरा बोला, ''मैं तो फिर सोने की कोशिश करूंगा और तब तक सोता रहूंगा जब तक करोड़पति न बन जाऊं।''



Thursday, April 7, 2011

हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस)

Hindi Jokes

मंत्री जी और उनकी पत्नी कार में कहीं जा रहे थे। कार की खिड़कियां बद थी। मंत्री जी की पत्नी बोली, ''कार के भीतर बड़ी गर्मी है। क्यों न खिड़कियां खोल दी जाए।' मंत्री जी बोले, ''नहीं, इससे पब्लिक को पता चल जाएगा कि हमारा कार एयर कंडीशनर नहीं है।

कर्मचारी नेता जी के पास भागता हुआ आया-÷सर यमुना का पानी, खतरे से ऊपर आ गया है।'
''बेवकूफ, खतरे की पट्टी को, पानी से ऊपर लगाओ।' नेताजी ने आदेश वाले अंदाज में उत्तर दिया।

पत्रकार, ''नेताजी, एक बात बताइए, आप अपना वजन किसलिए बढ़ा रहे हैं?''
नेताजी, ''क्या है कि, कुछ दिनों बाद, लोग मुझे, सिक्कों में, तोलने वाले हैं।'

दो आदमी आपस में झगड़ रहे थे पहला आदमी बोला, ''मै एक हाथ से तेरे बत्तीस दाँत तोड़ दूंगा।''
दूसरा, ''मैं चौसठ दाँत दूंगा।''
एक तीसरा आदमी जो पास खड़ा उनकी बाते सुन रहा था हंसकर बोला, ''इसे मालूम ही नही कि, एक आदमी के बत्तीस से अधिक दाँत होते ही नहीं।''
दूसरा आदमी, ''मुझे मालूम था कि तुम बीच से जरूर बोलोगे इसलिए मैंने बत्तीस तुम्हारे भी गिन लिये थे।''

एक बार एक नेताजी की पत्नी अपने पति के अपोजिट चुनाव में खड़ी हुई। भाग्यवश वह जीत गई और उनका पति हार गया। प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकार ने उससे प्रश्न किया.... ''आपके मन में चुनाव लड़ने का विचार कैसे आया?'' वह बोली, ''घर में जब भी पति से मेरी लड़ाई होती थी हमेशा जीत मेरी ही होती थी। इससे ही मुझे चुनाव लड़ने की प्रेरणा मिली।''

दिनेश, ''इतनी तेजी से कहाँ जा रहे हो?''
रमेश, ''पुलिस स्टेशन! मेरे घर में चोर घुस आया है।''
दिनेश, ''बीबी को अकेला छोड़ दिया?''
रमेश, नहीं, ''उसने चोर को बांहो में जकड़ रखा है।''

नेताजी अपनी आंख विदेश से बनवाकर लौटे तो चमचों ने उन्हें घेर लिया। नेताजी अपनी विदेशी आंख पर गौरवान्वित होते हुए बोले ''कोई नहीं बता सकता कि मेरी कौन सी आंख असली है, कौन सी नकली।''
''मैें बता सकता हूं'' एक चमचा बोला।
''अच्छा तो बताओ,'' नेताजी ने कहा। ''आपकी बायीं आंख नकली है?, ''दायीं असली है,'' चमचा बोला।
''अरे तुम्हें कैसे पता चला,'' नेताजी हैरानी से बोले।
''बड़ी आसानी से सरकार! आपकी बायीं आंख में दयाभाव साफ दिखाई देता है, बस मैं समझ गया यही नकली आंख है।'' चमचे ने मुस्कुराते हुए कहा।

सुमित, ''हैलो अमित, तुम कितने बदल गए हो।''
अजनबी, ''क्षमा कीजिए मेरा नाम अमित नहीं।''
सुमित, ''अच्छा अब तुमने अपना नाम भी बदल लिया है।''

''आ जाओ कुत्ते से डरो नहीं।'' एक व्यक्ति ने घर आये मेहमान से कहा,
''क्यो क्या काटता नहीं?'' मेहमान ने पूछा।
''यह तो मैं भी देखना चाहता हूँ। क्योंकि इसे फिलहाल ही खरीदकर लाया हूँ।''



हसी के हस गुल्ले (हिन्दी जोकस)

hindi jokes

डॉक्टर (मरीज से), ''देखो एक चीज याद रखो, बार-बार अपने मन में दोहराते हुए कि मैं सिगरेट पीना नहीं चाहता हूं।''
मरीज, ''इससे कोई फायदा नहीं होगा डॉक्टर, क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं कितना बड़ा झूठा हूँ।''
*****

पत्नी, ''पता है हमारे पड़ोस में डॉक्टर साहब रहने आए हैं। हमें उनसे मेलजोल बढ़ाना चाहिए, पता नहीं कब काम जाएं।
'' पति, ''...पर तुम्हें पता नहीं है कि यह डॉक्टर सिर्फ पोस्टमार्टम ही करते हैं।'

*****

संता अपने बेटे को बच्चेंगाड़ी में घुमा रहा था, जो मिलता वही पूछता,
''संता सिंह, अपने बेटे को घुमा रहे हो।
'' इस सवाल से तंग आकर संता ने एक व्यक्ति को जवाब दिया, ''जी नहीं, पड़ोसी का बच्चा है।''
''तभी मैं कहूं इसकी शक्ल आपके पड़ोसी से इतनी क्यों मिलती है।'' उस व्यक्ति ने जवाब दिया।
*****

सुरेश (सुशील से), ''मुझे इस बात का गर्व है कि मेरा बॉस डॉक्टर है।''
सुशील, ''क्यों ऐसी क्या खास बात है?''
सुरेश, ''मैं थोड़ा भी बीमार पड़ता हूं तो वह मुझे तुरंत बेड रेस्ट की सलाह देता है।''
*****

पत्नी (पति से), ''कॉलेज के दिनों में लड़के मुझे घूर-घूर कर देखा करते थे।''
पति, ''मैं तो पहले से ही कहता था कि तुम्हें यहां नहीं किसी अजायबघर में होना चाहिए था।''
*****

राजू-तारा से, ''जब भी मै तुम्हारे घर खाना खाने जाता हूं, तेरा कुत्ता मेरे खाने को घूर-घूर कर क्यों देखता है?''
तारा, ''क्योंकि कुत्ता अपनी प्लेट पहचानता है।''
*****

एक आदमी पोस्टमास्टर से, ''सर, मेरी वाईफ खो गई हे।''
पोस्टमास्टर, ''तो आप यहां क्या कर रहे हैं? पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाईए।''
आदमी, ''सर मैं क्या करूं? खुशी के मारे मुझे कुछ समझ में नहीं रहा है कि मैं क्या करूं?''
*****

एक औरत खतरनाक बीमारी से जूझ रही थी, उसने डॉक्टर से पूछा-, ''डॉक्टर मेरे ठीक होने के कितने चांस है?''
डाक्टर, ''100प्रतिशत'' महिला, ''क्या आप यह बात पूरे भरोसे से कह रहे हैं?''
डॉक्टर, ''बिल्कुल, आंकड़े बताते हैं, कि इस बीमारी में 10 में से 9 मरीज मर जाते हैं। मैं इसके 9 केस कर चुका हूं। वे सभी मर गए। तुम 10वीं हो इसलिए तुम्हारा बचना तय है।''
*****

किटी पार्टी पूरे जोरों पर थी तभी बात छिड़ी अपने हाथों से बनाए गए खाने की।
मिसेज वर्मा बोली, ''और चाहे जितने फायदे होते हों पर अपने हाथ से खाना बनाने में काफी बचत होती है।''
यह सुनते ही मिसेज शर्मा बोली, ''जब से मैंने खुद खाना बनाना शुरू किया है। मेरे पति की खुराक पहले से आधी हो गई है।''
*****

पत्नी ने पति से उलाहना भरते हुए कहा, ''यदि तुमने साल भर समझदारी से काम लिया होता तो साल के आखिर में मेरे लिए एक नेकलेस ही जाता।''
''बेगम, यदि मैंने समझदारी से काम लिया होता तो नेकलेस खरीदने की नौबत ही क्यों आती?'' पति ने उदास स्वर में पत्नी से कहा।
*****

''शराब धीमा जहर है, जो धीरे-धीरे मौत की ओर ले जाता है।''
''ठीक है, इधर मरने की जल्दी किसे पड़ी है।'' एक शराबी ने दूसरे व्यक्त्ति से कहा।
*****

एक व्यक्ति-, ''डॉक्टर साहब! आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!''
डॉक्टर, ''आपका परिचय।''
''मैं सेठ गंगादास का बेटा हूं।''
डॉक्टर, ''वह तो स्वर्ग सिधार गए। मैं उनका इलाज कर रहा था।'' ''इसीलिए तो आपको धन्यवाद देने आया हूं। जब तक वे थे दस-दस रुपये गिड़गिड़ाकर मांगने से मिलते थे। आपकी की कृपा से मुझे सारी दौलत मिल गई।''
*****

टीचर, ''तुम मेरी कक्षा में नहीं सो सकते।''
छात्र, ''सो तो सकता हूं यदि आप धीरे बोलें।''
*****



LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...